रेवाड़ी। सेमिनार में उपस्थित मुख्य अतिथि अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परुथी व अन्य। स्र
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. मंजू परुथी, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी अभियंता एसके यादव और एसडीई. सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
प्रोफेसर मंजू परुथी ने ईमानदारी और समर्पण पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। सुरेंद्र ने इंजीनियरिंग सिद्धांतों और प्रथाओं के व्यावहारिक पहलुओं का वर्णन किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र बल गुप्ता ने मानव मूल्य पर जोर दिया। डॉ. रीना हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य भगवान का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है, उसी प्रकार इंजीनियर आधुनिक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ वास्तुकार है।