फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी मोड़ से वेस्ट जुआं ड्रेन तक हटाया अतिक्रमण

Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
क्स बोर्ड को उठाकर टै्रक्टर ट्राली में रखते नप कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को नगर परिषद की टीम सड़कों पर उतरी और बुधवार को टीम अधिकारियों की देखरेख में दस्ते में शामिल कर्मियों ने सड़कों पर रखे गए सामान को जब्त किया। दिल्ली-रोहतक रोड के साथ लगते नाहरा-नाहरी मोड़ से लेकर वेस्ट जुआं ड्रेन तक और झज्जर मोड़ से सब्जी मंडी चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया। 13 दुकानदारों व रेहड़ी वालों के चालान भी काटे। जिनसे 6500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। दुकानदारों को चेतावनी देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ टीम में नगर परिषद के एलओ नीरज कुमार, एमई अर्जुन सिंह, एसआई सुनील हुड्डा के अलावा काफी कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने झज्जर रोड और नाहरा-नाहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया। जैसे ही टीम ने यहां दस्तक दी तो दुकानदार व रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने जहां सामान को दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। रेहड़ी वाले गलियों में भागते नजर आए। सेनेट्री इंस्पेक्टर सुनील हुड्डा ने बताया कि बार-बार दुकनदारों, रेहड़ी वालों से वे आग्रह कर चुके हैं मगर फिर भी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को नप का दस्ता दोपहर बाद सड़कों पर उतरा।
दिल्ली-रोहतक रोड के साथ लगते नाहरा-नाहरी मोड़ से लेकर वेस्ट जुआं ड्रेन तक और झज्जर मोड़ से सब्जी मंडी चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। वहीं 13 दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के चालान किए गए। इनमें से चार प्लास्टिक का सामान बेचने वाले शामिल रहे। हालांकि जैसे ही नगर परिषद की टीम यहां से अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ी तो कुछ समय बाद ही यहां फिर से रेहड़िया व दुकानें लगनी शुरू हो गई। कुछ राहगीरों ने नगर परिषद इस कार्रवाई को केवल खानापूर्ति बताया। राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को लेकर प्रशासन को कड़े रुख अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें