फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, चौड़ी नजर आई सड़क

विज्ञापन
-फोटो 55 : सड़क पर रखे गए सामान को जब्त करते नप कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को नगर परिषद ने शहर के कई बाजारों में अतिक्रमण हटवाया। इससे बाजारों में सड़कें चौड़ी-चौड़ी नजर आई। लोगों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर परिषद को लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। इसी के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। लगातार कई दिनों से नगर परिषद के अधिकारी और टीम बाजारों में सड़कों पर उतरकर कार्रवाई में जुटी है। बुधवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने शहर के रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, किला मोहल्ला, गांधी चौक, झज्जर रोड और सब्जी मंडी के बाहर अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों के सड़कों पर रखे गए फ्लैक्स बोर्ड और अन्य सामान को जब्त किया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ शब्दों में कहा है कि पहली बार अतिक्रमण करने पर 500 रुपये जुर्माना, दूसरी बार पकड़े गए तो एक हजार रुपये और तीसरी बार अतिक्रमण करने पर पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। शहरवासी प्रीतम कुमार, विकास शर्मा, अमित खत्री ने कहा कि नगर परिषद द्वारा यह कार्रवाई न केवल कुछ दिनों के लिए की जानी चाहिए। लगातार जारी रहनी चाहिए। ताकि आम जन को बहादुरगढ़ के बाजारों में आने-जाने में किसी तरह की परेशानी पैदा न हो।



वर्जन...

शहरवासियों की शिकायत पर कई दिनों से नगर परिषद और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। पहली बार अतिक्रमण करने पर पांच सौ रुपये, दूसरी बार एक हजार और तीसरी बार 5 हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनील हुड्डा, एसआई, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें