बादली। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि उपमंडल रोजगार कार्यालय बादली की ओर से आगामी 27 नवंबर रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक रोजगार अधिकारी ओनी फौगाट ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिष्ठित निजी कंपनी लीडरशिप ड्राइव का आयोजन होने वाला है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र में रोजगार देना है। इसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार कार्यालय ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार को अपनी योग्यता और अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।