झज्जर। शहर के राव तुलाराम चौक पर सर्व कर्मचारी संघ व अन्य कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने 25 अगस्त 2014 का मंत्रीमंडल का फैसला लागू करवाने की मांग की।
हमसा नेता मुकेश खरब ने बताया कि हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के सहयोग से इस मांग को लेकर कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 18 नवंबर 2012 से 10 नवंबर 2014 तक , 477 दिन का धरना तत्कालीन वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा के कुरुक्षेत्र निवास स्थान पर धरना दिया था। इस ऐतिहासिक धरने के दबाव में भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस मांग का समर्थन भी किया था बल्कि कांग्रेस सरकार द्वारा 25 अगस्त 2014 को मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था और एक नवंबर 2014 से लागू करने के लिए कहा गया था। परन्तु सत्ता परिवर्तन होने के बाद सत्ता में आई मनोहर लाल सरकार ने मंत्रीमंडल के फैसले पर रोक लगा दी। इस अवसर पर जयपाल गुड्डा , रमेश जाखड़, रामबीर,विक्रम सिंह , रविन्द्र , शिवम्, बिजेंद्र सैनी , जयबीर कादयान, मोहन, सरोज दुजाना, प्रवेश , सुदेश,नीरू, कुशुम,विष्णु जांगड़ा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।