24jjrp07- एसई कार्यालय के बाहर धरना देता बिजली कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
- फोटो : Samvad
झज्जर। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आदेशानुसार तीनों सब-यूनिटो, झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ में झज्जर अनीक्षक अभियंता की तरफ से झज्जर और बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन किए गए नाजायज 32 टेक्निकल कर्मचारियों की बदलती के विरोध में प्रदर्शन किया। अध्यक्षता एसकेएस व झज्जर यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सेक्रेटरी सुनील ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यूनिट स्तर पर दो दिन के प्रदर्शन के बाद भी एसई झज्जर ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आगे की रणनीति बनाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सर्कल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव, राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान रामदर्शन, सुंदर, प्रवीन आदि मौजूद रहे।