फोटो नंबर- 32सीएमओ को ज्ञापन सौंपते बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत
नारनौल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान व जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी नीति के नाम पर एमओटीपी लागू की, लेकिन रेशनलाइजेशन के नाम पर कई जिलों में पद बंद कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नुकसान होगा। 16 अक्तूबर को उपायुक्त के माध्यम से फिर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर रणबीर सिंह, विजय जोरासी, मुकेश यादव, मनोज कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।