बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के बिजनोर के रॉयल गार्डन में द्वितीय सुलतान क्लासिक राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन एमेच्योर बॉडी बिल्डंग फेडेशन वाबा इंडिया के तत्वाधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी खेलने के लिए पहुंचे। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ की एलिशा जॉन को विशेष प्रस्तुति पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें एलिशा जॉन ने बहुत ही जोरदार प्रदर्शन करके वहां उपस्थित निर्णायकगण व दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता के आयोजनक सुलतान अली खान ने एलिशा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और कहा कि आज राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान की इस छोटी बेटी ने जो आज अपना प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है और यह बेटी आने वाले समय में हिन्दुस्तान के लिए मेडल जीत का हम सबको गौरवान्वित करेगी। इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायकगण के रूप में संजीव झा व सुबोध झा उपस्थित थे। इस मौके पर उनके साथ राहुल अत्री, नईम खान, जुनेद अन्सारी, दादिश खान, शाद खान व सोनू जॉन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।