फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
-फोटो 53 : रोष प्रदर्शन में शामिल बिजली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए वक्ता। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसईबी वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी के बैनर तले शुक्रवार को बहादुरगढ़ बिजली निगम के मंडल कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने दो घंटे का रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीसी रेट पार्ट-2 के कर्मचारियों से जबरन आईडी बनाकर एचकेआरएन में मर्ज करने के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन किया गया। सर्कल सचिव बिजेंद्र फोगाट ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में पूर्ण रूप से यूनिट स्तर पर किया गया है। यूनिट प्रधान सुमित देशवाल ने निगम प्रबंधन को चेताया कि समय रह कोई उचित कार्रवाई नहीं की तो निगम को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मौके पर बलवंत यादव, मंच संचालन भूपेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह जेई, संजीव जेई, रविंद्र देशवाल, विनोद जेई, लोकेश जेई, जगमोहन जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें