बहादुरगढ़। सेक्टरों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए एचएसवीपी की ओर से 13 नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इनमें सेक्टर-9ए में चार और अन्य सेक्टरों में 13 ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके बाद लोगों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
साथ ही ओवर लोड से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी व अधिकारियों का आभार जताया है। बहादुरगढ़ के सेक्टरों में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर 13 नए ट्रांसफार्मर जल्द लगाए जाएंंगे। इसके तहत सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-9ए में चार, सेक्टर-12 ऑटो मार्केट में तीन व सेक्टर-11 में दो नए बिजली ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके बाद लोगों को बिजली के ओवर लोड की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने एचएसवीपी के इलेक्ट्रिकल विभाग के एक्सईएन डीपी कौशिक से मुलाकात कर उनका आभार जताया। जो जनहित की मांग को देखते हुए तुरंत बिजली ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए। सैनी ने कहा, हमने पहले भी वार्ड-14 के लोगों की सुविधा को देखते हुए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाएं हैं।
सेक्टरों में गर्मी के प्रकोप के कारण लोग बिजली की घटती-बढ़ती वोल्टेज से परेशान थे। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए आवश्यकता अनुसार बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे।