साल्हावास।रविवार शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कर राहत मिली है लेकिन बहु बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार शाम सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 10 गांव इससे प्रभावित है।
रविवार रात सवा 10 बजे तक बिजली की सप्लाई जारी करने के प्रयास रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। गलियों में सन्नाटा व अंधेरा छाया रहा। बहु क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। वही गोरिया फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव गोरिया में रविवार को बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोरिया फीडर पर मरम्मत का काम चलने से छह घंटे बत्ती गुल रही। एसडीओ मोहित यादव ने बताया कि गोरिया फीडर पर मैनटीनेंस कार्य के चलते बिजली 10 बजे से पांच बजे तक बाधित रही।