02jjrp03- मांगों को लेकर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
झज्जर। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने अधीक्षक अभियंता के झज्जर, बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन में किए गए 32 टेक्निकल कर्मचारियों के ट्रांसफर के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने काले झंडे व काले कपड़े पहनकर ने एसई की घोर निंदा की। कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि कल एसई बिजली का शहर में पुतला दहन का किया जाएगा। मौके पर अवसर पर सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव, राज्य उपप्रधान बंसीलाल, सुदामपाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान रामदर्शन, एसकेएस जिला प्रधान रामबीर, जिला सचिव नरेश, राज्य कमेटी सदस्य रवींद्र दलाल आदि मौजूद रहे।