16jjrp17- बेरी में बिजली कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
बेरी। बिजली निगम कर्मचारियों ने सब यूनिट स्तर पर बेरी एसडीओ कार्यालय के बाहर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी। विरोध प्रदर्शन सब यूनिट प्रधान अमित हुड्डा की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप ने बताया कि बेरी व झज्जर डिवीजन में अधिकारियों ने 30 कर्मचारियों का ट्रांसफर बहादुरगढ़ में कर दिया है। ट्रांसफर वापस नहीं हुआ तो यूनिट स्तर पर कर्मचारी धरना शुरू करेंगे। धरने में स्टेट नेता बंसीलाल, यूनिट कोषाध्यक्ष प्रवीन, सब यूनिट से पवन, रमेश सैन, हरिपाल, प्रदीप ढ़ाका, नीरज, वेदपाल, सोहन मौजूद रहे।