फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली बिल संबंधी समस्याओं की आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवर्तन परिमंडल कार्यालय झज्जर में 31 अक्टूबर को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक झज्जर शहर, सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, बादली व माछरौली सब डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजला व बिजली बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोड़कर) सुनी जाएंगी। अध्यक्षता फोरम के चेयरमैन कार्यकारी अभियंता झज्जर करेंगे और मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट न होने पर शिकायत को चेयरमैन बिजली उपभोक्ता फोरम के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें