फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डाबोदा में डीएस फीडर पर काम करते समय एक बिजली कर्मचारी को करंट लगा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को मिली। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान नूंह के रहने वाले 38 वर्षीय अकील अहमद के रूप में हुई है। वह बुपनियां सब डिविजन में एएलएम के पद पर कार्यरत था। हादसा मंगलवार की रात 8 बजे के आसपास हुआ। बताया गया है कि डीएस फीडर पर अकील अहमद काम कर रहे थे। इसी दौरान इसमें करंट का प्रवाह हो गया और उसे जोरदार झटका लगा। इसके साथियों ने उसे संभाला। अस्पताल में चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इसकी सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। यह हादसा कैसे हुआ। इसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें