फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुसाइड नोट लिखकर बिजली कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Jul 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सुसाइड नोट लिखकर एक बिजली कर्मचारी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। नोट में सेक्टर-6 के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर डराने-धमकाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल लाइनपार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में एसएसए के पद पर कार्यरत कुलासी गांव निवासी अजीत का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। अजीत सेक्टर-2 स्थित पावर हाउस में इंचार्ज थे। फिलहाल बहादुरगढ़ के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के क्वार्टरों में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सुबह के समय परिवार के लोगों ने क्वार्टर के साथ बने तूड़े के कमरे में देखा तो अजीत फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर लाइनपार थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को अजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे पुलिस को सौंपा गया है। मृतक अजीत ने सुसाइड नोट में बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में रहने वाले एक व्यक्ति व उसके दो बेटों पर उसे डराने-धमकाने के साथ दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मृतक अजीत ने आरोपी से किसी जान पहचान वाले को ब्याज पर पैसे दिलवाए थे और वह दे नहीं रहा था। इससे उस पर लगातार पैसे देने का दबाव बढ़ता जा रहा था। इन पैसों का वह गारंटर था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें