बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून के निर्देशानुसार बेरी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए फ्लाइंग स्कवेड टीम, सहायक खर्च पर्यवेक्षक टीम, अकाउंटिंग टीम, विडियो व्यूविंग व विडियो सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस की तीन टीम तथा लिकर मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया है। गठित टीम आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करते हुए राजनीतिक दलों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि सी विजल पर आने वाली शिकायतों का तत्परता से निवारण किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बेरी विधानसभा क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ दो सेक्टर सुपरवाइजर व पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान तक मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर लगातार अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आचार संहिता की पालना की निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि 67-बेरी विधानसभा क्षेत्र में नाका लगाकर आने जाने वाहनों की सर्विलांस टीम जांच कर रही है। एफएसटी भी लगातार सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों का निपटारा कर रही है। वाहनों की जांच के दौरान उनकी वीडियो भी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की प्रक्रिया निरंतर रूप से जारी है।