फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चुनाव आचार संहिता का नहीं हो रहा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुए 25 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी बादली क्षेत्र में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, फ्लैक्स व पोस्टर लगे हैं। बादली में एसडीएम कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूर सरकार के होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन

केएमपी के नीचे पुल पर लगे होर्डिंग किसी की नजर से दूर नहीं लेकिन प्रशासन की अनदेखी हो रही है। गुरूग्राम रोड और पुलिस थाना के बाहर पुल पर होर्डिंग लटके हुए हैं, जो सरेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए लगाए गए फ्लेक्स, होर्डिंग्स व पोस्टर को हटाना जरूरी होता है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने कार्रवाई की और होर्डिंग्स को हटवाया गया लेकिर अभी भी कुछ जगह पर लगे बड़े होर्डिंग्स चुनाव आयोग व प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है। लोगों ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। क्षेत्र की सभी सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग्स, फ्लेक्स को तुरंत हटाया जाए और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन


वर्जन
हो सकता है कि कुछ जगह होर्डिंग लगे रह गए हों। मामला संज्ञान में आने के बाद होर्डिंग्स को तुरंत हटवा दिया जाएगा।
सतीश यादव, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें