बेरी। कलानौर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार पाना छाज्याण बेरी निवासी सुनील पत्नी रामफल बेरी-कलानौर मार्ग पर लकड़ियां काटने के लिए गई हुई थी। दोपहर करीब 2 बजे किसी वाहन ने सुनील को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक बुजुर्ग महिला के पति रामफल ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचे तो सुनील की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी जयपान सिंह ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव को झज्जर अस्पताल में रखवा दिया गया है। बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।