फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ में डूबने से बुजुर्ग का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में जोहड़ में नहाने के लिए गए बुजुर्ग 79 वर्षीय जय सिंह का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मातनहेल चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम जब सभी पशु घर लौट आए थे, लेकिन जय सिंह नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन पूरी रात उनकी खोजबीन में जुटे रहे, जिससे परिवार में अनहोनी की आशंका बनी रही। बाद में उनका शव जोहड़ में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें