18jjrp18- झज्जर। खेड़ी खुम्मार निवासी 92 वर्षीय जगदीश ने घर से मतदान किया।
झज्जर। जिले के 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं ने शनिवार को अपने घर से मतदान किया। जिले के 110 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुनने के लिए फॉर्म भरकर प्रशासन को दिया था। इसी के तहत शनिरार को मतदान कराने को लेकर गठित की गई मोबाइल पोलिंग टीमों ने घर-घर जाकर मतदान कराया। बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। प्रत्येक विधानसभा में पांच टीमों ने बैलेट पेपर के जरिये मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने का काम किया। संवाद