बादली। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। पुराण में इसे अत्यंत पुण्यमयी बताया गया है, जो सभी पापों का नाश करने वाली उत्तम तिथि है। हर माह दो एकादशी आती है, जिनका हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है। पुराण के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इसे पिशाचत्व दोष का नाश करने वाला भी बताया गया है। वहीं, इस बार 28 और 29 मार्च दोनों दिन एकादशी तिथि लगने से असमंजस बना हुआ है। पंडित अमिताचार्य गुभाना के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च के दिन सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर होगा। संवाद