संवाद न्यूज एजेंसी साल्हावास । राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य डा. रणवीर सिंह आर्य के निर्देशन में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अमरदीप ने कहा कि आजकल रोजगार के अवसर कम होते जा रहे है, ऐसे में रोजगार मेले का आयोजन विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। रोजगार मेला के लिए 21 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी ने बताया कि मेले में अंतिम रूप से 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ और उन्हें बैंक की तरफ से रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए ऑफर लेटर भी जारी किया गया। आईसीआईसीआई बैंक के चयन प्रकिया के प्रभारी प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल और साक्षात्कार के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। एनआईआईटी के मेनेजर रजत गुप्ता ने ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके कौशल को निखारा और पद के अनुरूप आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस रोजगार मेले के सफल आयोजन में डॉ नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, जितेन्द्र, अजय सिंह इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर ज्योति, अजंली, मांशी, रवि कुमार, प्रिया, मुस्कान , अंजलि, और अरुण का अंतिम रूप से चयन किया गया।