फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुजाना में तीन किसान नेताओं के पुतले फूंके

विज्ञापन
दुजाना में किसान नेताओं का पुतला फूंकते समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गांव दुजाना में वीरवार को परशुराम सेवा समिति, रविदास समिति व अन्य संगठनों ने दिल्ली में हुए उपद्रव को लेकर किसान नेताओं के पुतले फूंके। 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर निंदा की है। बेरी मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनीष नंबरदार ने कहा कि जब सरकार ने उन्हें कानूनों में संशोधन करने का आश्वासन दिया था तो फिर यहां ये उपद्रवियों ने हमारे पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडों से पहले पिटा व ट्रैक्टर ऊपर चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को फेंककर खालसा पंथ का झंडा लगाने का काम किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक मोहरदीन , ताराचंद, सूबे सिंह, नफे सिंह, परशुराम समिति के सदस्य श्रीभगवान, प्रधान जोरावर शर्मा, महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, योगेश कुमार, सीमा दहिया, अर्जुन मास्टर, रोहतास, धर्म सिंह, कृष्णचंद्र प्रधान, कविंद्र शर्मा, पप्पू, सेवा राम पटवारी व महेंद्र शर्मा, सीता राम शर्मा पूर्व सरपंच और ग्राम वासियों ने इन्हें धरने पर से हटाने के लिए जिला प्रशासन को एक अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें