फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें युवा : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विश्व कौशल दिवस के अवसर पर आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में आयोजित जिला स्तरीय युवा कौशल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नौकरी मांगने की बजाये नौकरी देने वाले बनें। इसी सकारात्मकता के साथ अपना कौशल निखारें। नौकरी पाने की सोच कौशल विकास में बाधा बन जाती है। किसी भी व्यवसाय में हुनरमंद युवा दुनिया में कही पर अपना व्यवसाय सफलता के साथ कर सकता है, जबकि नौकरी पाने की सोच रखने वाला युवा सीमित दायरे में रह जाता है। कौशलयुक्त युवाओं की पूरी दुनिया में मांग है केवल कौशल की कीमत वसूलने का हुनर होना चाहिए। हमारे आईटी प्रोफेशनल युवाओं ने यह सिद्ध करके दिखा भी दिया है। कृषि मंत्री धनखड़ ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल विकास के साथ अपने स्वभाव में अच्छे गुणों को शुमार करें। कौशल विकास आपको रोजगार दे सकता है और व्यवसाय शुरू करने में सहायक होता है । सफलता अच्छे गुण होने से ही सुनिश्चित होती है। कौशल विकास, अच्छे गुण और स्वभाव में सकारात्मक व्यक्तित्व विकास के आधार हैं। उन्होंने कहा कि आप में भी फैशन डिजाइनर रितु बेरी, खानसामा संजीव कपूर, हेयर स्टायलिश हबीब और कार निर्माता हेनरी फोर्ड जैसी काबिलियत है, जरूरत है अपना पॉजिटिव माइंडसेट करने की। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने आईटीआई स्तर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों, एनएपीएस योजना के तहत ज्यादा प्रशिक्षु रखने सरकारी विभागों व निजी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, जिप वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, नीटू सरपंच, बिजेंद्र मांडोठी, कृषि उपनिदेशक डॉ. इंद्र सिंह, बीडीपीओ रामकरण, जिला प्रोजेक्ट प्रबंधक योगेश पाराशर, नप सचिव नरेंद्र सैनी सहित आईटीआई प्रिंसिपल जीतपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें