फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले परिजनों के बयान पर हुई थी इत्फाकिया कार्रवाई, अब हुआ हत्या का केस दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सौजीपुरा गांव में 11 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में मृतका की पत्नी ने कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। इस पर कार्रवाई करते पुलिस ने अब हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सौजीपुरा गांव में एक व्यक्ति की 22 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के जासा प्रो. गुडेरा निवासी 40 वर्षीय सतीश के रूप में हुई थी। मृतक की 21 जून को शादी की सालगिरह थी। मृतक सतीश करीब तीन माह पहले गांव दादरी तोए एक के पास स्थित कंपनी में काम करने के लिए आया था। सतीश कंपनी के रेस्ट हाउस में रहता था। हादसे के दिन मृतक के शरीर के पास बिजली की तार मिली थी और सिर पर हल्की चोट का निशान मिले थे। प्राथमिक जांच में मामला करंट लगने का माना गया था। इसके चलते पुलिस ने मृतक के भतीजे वेदप्रकाश के बयान पर 174 की इत्फाकिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद मृतक की पत्नी करिश्मा 26 जून को डीसीपी झज्जर से मिली थी और उसने मनोज, रितिक, कलम, प्रवेश पर हत्या का आरोप लगाकर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने एक जुलाई को प्रतिवादी पक्ष के ब्यान दर्ज किए गए। दो जुलाई को पुलिस ने शिकायतकर्ता करिश्मा, वेदप्रकाश के लिखित बयान अंकित कराए और परिवार के सदस्यों से भी सामूहिक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने रितिक, मनोज, कलम, प्रवेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें