फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेस-वे से खुलेगा हरियाणा के विकास का नया रास्ता : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। अच्छे सड़क मार्ग किसी भी देश की प्रगति के आधार होते हैं। पीएम की अगुवाई में पिछले दस वर्षों में भारत का सड़क नेटवर्क बहुत मजबूत हुआ है। सड़के अच्छी हो रही हैं और देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलकावासियों को द्वारका एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह का न्यौता देते हुए कही।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी 11 मार्च को सुबह दस बजे गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। इस एक्सप्रेस वे का सबसे ज्यादा लाभ झज्जरवासियों को होगा, इसलिए झज्जर से सबसे ज्यादा भागीदारी होगी। धनखड़ ने बादली, दादरी तोए, सुबाना और कुलाना मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए जिम्मेदारियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे शुरू होने से हरियाणा के विकास का नया रास्ता खुलने जा रहा है। एक्प्रेस-वे पर 16 लाइनें होंगी, इनमें से 8 ऊपर व 10 नीचे होंगी। यह सबसे शानदार एक्सप्रेस-वे होगा, जो देश के विकास को भी रफ्तार देगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें