फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा चुनाव के चलते अब तक प्रशासन ने 35 लाख रुपये 16112.99 लीटर शराब पकड़ी

Fri, 17 May 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर में वाहनों की जांच करते हुए पुलिस की टीम।
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन चौकस है। प्रशासन को एसएसटी और एफएसटी टीमें गठित कर रखी हैं, जो हर तरह से नजर बनाए हुए हैं। टीमों ने 14 मई तक लगभग 72 लाख रुपये के शराब, नकदी, नशीले पदार्थ व अन्य सामान पकड़ा है। इन सभी मामलों पुलिस व प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक टीमों द्वारा अब तक 16112.99 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इसकी कीमत लगभग 35.62 लाख रुपये है। इसमें बादली में 1419.41 लीटर, बहादुरगढ़ में 10185.49 लीटर, बेरी में 483.08 लीटर और झज्जर में 4025.01 लीटर शराब बरामद की गई है। इसके अलावा बहादुरगढ़ में 30.368 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा टीमों ने 14589.96 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इनकी कीमत 1.30 लाख रुपये है। इसमें अब तक 10788.22 ग्राम बादली, 1459.00 बहादुरगढ़, 1935.00 ग्राम बेरी और 396.74 ग्राम झज्जर में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि 30 लाख की नगदी, अवैध शराब बरामद व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


2.23 लाख के उपहार बरामद
टीमों ने अब तक 2.23 लाख रुपये के उपहार भी बरामद किए हैं। इसमें 1.1 लाख रुपये के बादली, 1.13 लाख के बहादुरगढ़ में उपहार बरामद किए हैं। इसके अलावा 52 अन्य सामान बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 2.45 लाख रुपये है। कुल 71.99 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

नाकों पर की जा रही चेकिंग
विभिन्न टीमों व पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर व जिले से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाके लगाकर जांच की जा रही है ताकि नकदी, अवैध शराब व अन्य सामान बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें