फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोना-चांदी के दाम गिरने पर लोग पितृपक्ष में कर रहे बुकिंग, नवरात्र में लेंगे डिलिवरी

Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में स्थित आरके ज्वेलर्स की दुकान में खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। पितृ पक्ष में सोने-चांदी की खरीदारी से परहेज करने वाले लोग अब दाम कम होने पर ज्वेलर्स की दुकानों का रुख करने लगे हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। हालांकि खरीदार अभी केवल बुकिंग कराने के लिए ज्वेलर्स के यहां पहुंच रहे हैं। डिलिवरी के लिए नवरात्र के दिन तय किए जा रहे हैं। वहीं ज्वेलर्स भी सामान की कीमत का 50 प्रतिशत रुपये जमा कराने पर ही बुकिंग ले रहे हैं।
पितृपक्ष 14 अक्तूबर तक है। सोना-चांदी खरीदना है तो पितृ पक्ष के दौरान काफी अच्छा मौका है। इन दिनों 24 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 2400 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं शुद्ध चांदी भी प्रति किलो 6 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। जिन परिवारों में शादियां हैं, उनके लिए तो यह राहत की बात है। वहीं सस्ता होने की वजह से अन्य ग्राहक भी सोने-चांदी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान पवन वर्मा के मुताबिक, बुकिंग कराने वाले ग्राहक गहनों की नवरात्र में डिलिवरी लेंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा कीमत का फायदा केवल उन्हीं को मिलेगा, जो गहनों की कीमत का कम से कम 50 फीसदी भुगतान कर रहे हैं। ग्राहक को कितना फायदा होगा, इस सवाल पर पवन वर्मा कहते हैं कि मौजूदा कीमत पर 100 ग्राम सोने के गहनों की बुकिंग कराने पर करीब 25 हजार की बचत हो सकती है। सोना 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 58,250 रुपये में आ गया तो चांदी 6 हजार रुपये प्रति किलो गिरकर 69 हजार रुपये पर आ गई है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता और वर्तमान में सोने-चांदी की मांग में कमी की वजह से दामों में गिरावट आई है।



धातु
पितृपक्ष से पहले
पितृ पक्ष में

सोना
60650

58250

चांदी
73500

69000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें