फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर रोड पर नाला ब्लाक होने से सड़क पर फैला गंदा पानी, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
-फोटो 52 : झज्जर रोड पर नाला ब्लॉक होने से सड़क पर जमा हुआ गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर नाला ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। बिन बारिश के सड़क पर तालाब बन गया है। आवागमन में वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों और लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से नाले को खुलवाने की मांग की है ताकि गर्मी और उमय के मौसम में भयंकर बीमारी में फैलने का अंदेशा बना हुआ है। झज्जर रोड के दुकानदार विक्रम सिंह, पूरण सिंह, नरेश शर्मा, सतेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से नाला ब्लॉक है और नाले का पानी सड़क पर फैल रहा है। अब नाला पूरी तरह बंद हो गया है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे सारा गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। जब यहां से कोई भी वाहन तेज गति से गुजरता है तो दुकान के अंदर उसकी छींटे सड़क पर गुजरने वाले शख्स के ऊपर पड़ती है। दुकानदारी भी काफी प्रभावित होने लगी है। गर्मी और उमस के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध से यहां के दुकानदारों और गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बिना बारिश के ही सड़क पर एक फुट पानी जमा हो गया है। यदि तेज बारिश होती है तो हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते नगर परिषद अधिकारियों को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि समस्या बड़ी न बनें और लोगों को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। सड़क पर पानी जमा होने के कारण गड्ढे भी लोगों को नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यहां से तेज गति से वाहन गुजरता है तो वह गड्ढों में फंस जाता है। इससे हादसा होने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें