फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुभाना-माजरी से दिल्ली के तिलकनगर तक डीटीसी बस सेवा शुरू

Mon, 05 Aug 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव में डीटीसी के बसे लेकर आने पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का स्वागत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बादली। बहादुरगढ़ के गुभाना-माजरी गांव से दिल्ली के तिलकनगर तक डीटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। तीन बसें हर आधे घंटे बाद चलाई जाएंगी। दिल्ली के परिहवन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुभाना गांव से बस सेवा की शुरूआत की। इसके शुरू होने से कई गांव के हजारों ग्रामीणों का दिल्ली आना जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गहलोत ने गुभाना से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुभाना गांव तक बस रूट 848 का विस्तार कर लोगो का सफर आसान किया गया है। पहले यह बस बाकरगढ़ तक जाती थी। यह गुभाना गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। सेवा विस्तार से गुभाना, माजरी, लुकसर, गंगडवा, गोयला, खेड़का, देशलपुर, शाहपुर, खुंगाई, जगरतपुर, खरमान और बूपनीय गांव के लोगों को फायदा होगा। यह सभी झज्जर जिले के क्षेत्र हैं। इससे गुभाना-माजरी और आसपास के क्षेत्रों के 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।माजरी गांव से दिल्ली के तिलकनगर तक प्रतिदिन तीन बसे चक्कर लगाएंगी। सुबह 6 बसे से बसों का आवागमन शुरू होगा और आधा घंटे के अंतराल के बाद बसें दोड़ेंगी। दोनों गांवों के साथ-साथ बुपनियां, बादली, गोयला कलां और खेड़का गुज्र्जर के लोगों को भी लाभ होगा। महिलाओं को दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री और डीटीसी के अधिकारियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया।

यह रूट बनाया
माजरी गांव के बस स्टैंड से गुभाना, दिल्ली का बाक्करगढ़ बार्डर, मुंढेला मोड़, रावता मोड़, सुरहेड़ा मौड़, मित्राऊ और नजफगढ़ से होते हुए तिलकनगर जाएंगी। माजरी गांव से दिल्ली के बॉर्डर तक 14 रुपए किराया लगेगा। इसमें 4 रुपए टोल टैक्स और 10 रुपए हरियाणा का टैक्स होगा।
विज्ञापन

स्थान किराया

माजरी से रावता मोड़ 29 रुपये
माजरी से नजफगढ़ 34 रुपये

माजरी से तिलक नगर 39 रुपये
माजरी से दिल्ली बॉर्डर 14 रुपये
बस का रूट :

तिलक नगर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, उत्तम नगर टर्मिनल, नवादा, करोला ब्रिज, नंगली सकरावती, नजफगढ़ दिल्ली गेट, प्रेम नर्सरी, मित्राऊं, सुरहेड़ा क्रासिंग, रावता क्रासिंग, मुंढेला क्रासिंग, बाकरगढ़ क्रासिंग, बाकरगढ़ बॉर्डर, गुभाना-माजरी
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें