फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद टोल प्लाजा पर चालकों को किया जागरूक

Sat, 11 Jan 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 69 : रोहद टोल प्लाजा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते कर्मचारी। स्रोत टोल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को रोहद टोल प्लाजा की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टोल से गुजरने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई व वाहनों चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया। टोल मैनेजर नरेश नैन ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेशानुसार 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर रोज टोल परिसर में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हैं। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं है, उन पर टेप लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन गति से अधिक महत्वपूर्ण है। हाईवे पर दुर्घटनाओं पर पूर्णत रोक लगाने के लिए एनएचएआई ने एडवाइजरी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहनें। चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। सड़क दुर्घटना होने पर 1033 नंबर पर कॉल करके मदद मांगें।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें