-फोटो 59 : आईडीटीआर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में डाइवरों को प्राथमिक उपचार बारे प्रशिक्षण देत
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। बालौर के पास आईडीटीआर बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा सेल झज्जर, इंटरनेशनल फाउंडेशन दिल्ली और रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य भारी वाहन चालकों (हैवी ड्राइवर्स) को फर्स्ट एड, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। इंस्ट्रक्टर विनय कुमार ने ड्राइवरों को प्राथमिक उपचार के महत्व और उसके सही उपयोग की जानकारी दी गई। निरीक्षक सतीश कुमार, प्रभारी सड़क सुरक्षा सेल झज्जर ने सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात के प्रति जिम्मेदार व्यवहार व नशा मुक्त जीवनशैली के महत्व पर जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम में भारी वाहन चालकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।