बहादुरगढ़। गांव बामडोली में ट्रक का टायर फटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार की दोपहर शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय उत्तर प्रदेश के एटा निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है। चंद्रपाल बामडोली स्थित स्टॉक पर काम करता था। वह राजस्थान से ट्रक में डस्ट लेकर स्टॉक पर आया था। जब वह टायर बदल रहा था तो अचानक टायर फट गया, जिससे जोरदार धमका हुआ और इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिचितों ने संभाला और अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल 4 बच्चों का पिता था।