झज्जर। पाटोदा गांव के पास ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हाे गई।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 27 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है।
सतबीर पाटोदा गांव के पास स्थित मनोज पोल्ट्री फार्म में मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह पोल्ट्री फार्म से पाटोदा गांव में ट्रैक्टर पर सवार होकर सामान लेने जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसे का शिकार हो गया। माछरौली थाने के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया किके शव को अपने कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई सूरजपाल के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों सौंप दिया।र