फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्लाटों का ड्राॅ आज

Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। सरकार की तरफ से हाउसिंग फॉर ऑल के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को ड्रॉ निकाले जाएंगे। इसके लिए राजकीय नेहरू कॉलेज के आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ को लेकर पांच सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई है, जिनकी देखरेख में प्लाटों के ड्रॉ निकाले जाएंगे।
सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में 851 लोगों के ड्रॉ निकाले जाएंगे। ड्रॉ निकलने के बाद नागरिकों का अपने घर का सपना साकार होगा। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। पिछले साल इस योजना के तहत आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद 2024 में इनकी एकमुश्त फीस जमा करवाई गई थी। झज्जर शहर के सेक्टर 6 व 9 में इनको प्लाट दिए जाएंगे। इन दोनों सेक्टरों में कुल 1417 प्लाटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन बाद में फीस कम ही लोगों ने जमा करवाई। इसके चलते अब सोमवार को केवल 851 प्लाटों के लिए ड्रॉ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में करवाई थी ऑनलाइन बुकिंग
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार ने चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जुलाना, पिंजौर, महेंद्रगढ़, सफीदों, सिरसा, गोहाना, जगाधरी, और रेवाड़ी शहर के लिए प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे। पात्रों ने फरवरी में ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करवाई गई थी, इनमें को घुमंतू जाति, विधवा श्रेणी और अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे। जिला में जिन लोगों द्वारा प्लाटों के लिए बुकिंग करवाई गई थी, उनका ड्रा राजकीय नेहरू कॉलेज के सभागार में निकाला जाएगा। सभी आवेदकों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। जिन आवेदन के प्लॉट आवंटित होंगे, उनमें से कुछ को रोहतक में 26 जून को आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपने हाथों से प्लाटों के अधिकृत पत्र प्रदान करेंगे।

वर्जन
सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रों के प्लाटों के ड्रॉ निकाले जाएंगे। ड्रॉ को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है।
- अरुण सागू, इंचार्ज, मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें