फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 एमएम बारिश से नाले बंद, सड़क और चौराहे जलमग्न

Sun, 09 Jul 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर के मुख्य सड़क पर जलभराव से जूझते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बादल जमकर बरसे। सुबह चार बजे रुक रुक कर शुरू हुई बारिश दिनभर होती रही। शाम चार बजे तक 35 एमएम बारिश हो चुकी थी। लगातार बारिश से शहर के नाले चौक हो गए और सड़क और चौराहे जलमग्न। कई स्थानों पर तो दो फीट तक पानी भर गया और आवागमन प्रभावित हुआ।
सड़कों व गलियों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी पानी के अंदर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा। वाहन चालक पानी के अंदर बंद हुए वाहनों को धक्का मार कर बाहर निकालते दिखाई दिए। शहर के कई मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्र में मकान व दुकान सड़कों से नीचे होने के कारण घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

यहां भरा पानी
शहर के बेरी गेट, माता गेट, दिल्ली गेट, छावनी मोहल्ला, किला कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंचाई विभाग के विश्राम गृह, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, पुराना बस स्टैंड के सामने वाले रोड, रोहतक रोड, पुराना बर्फ खाना रोड, नीम वाली कॉलोनी, भगत सिंह चौक, बिकानेर चौक, यादव धर्मशाला के सामने, पुलिस थाने के सामने मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क, सामान्य अस्पताल सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।

कहां कितनी हुई बारिश एमएम में
क्षेत्र बारिश
झज्जर 43
साल्हावास 45
बेरी 78
मातनहेल 05
बहादुरगढ़ 28.8
बादली 13

जिस गांव से भी पानी निकासी के लिए पंपों की डिमांड आ रही है। वहां पर पंप सेट भेजकर पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है। कई गांवों में पंप सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई विभाग, झज्जर।
शहर में बारिश के पानी की निकासी कुछ समय में ही हो जाती है। अधिक बारिश होने के कारण एक बार तो शहर में पानी भरता है। लेकिन दो से तीन घंटे बाद पानी की निकासी हो जाती है।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें