-फोटो 57 : डाबोदा कलां में नारियल फोड़कर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव डाबोदा कलां में विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत पौने 10 लाख से नाले का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। गांव में कप्तान के मकान से मंदिर तक 9 लाख 75 हजार रुपये से नाले का निर्माण होगा। इस मौके पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप, पूर्व सरपंच सतपाल, महेंद्र, धर्मबीर, राजेंद्र, उमराव, प्रकाश, चंद्रभान, जितेंद्र, गुलाब, सुरेश, संदीप, महाबीर, दीपक, राजेंद्र, धनवंत फौजी आदि मौजूद थे। संवाद