07jjrp11- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के युवा रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. नरेंद्र सिंह को सम्मानित करते
साल्हावास। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उज्जैन में लगे राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर से राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ की रेडक्रॉस टीम कॉलेज वापस लौटी। काउंसलर डॉ. नरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट समन्वय व नेतृत्व के लिए बेस्ट काउंसलर के सम्मान से नवाजा। टीम ने वाद विवाद स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद