फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीआईपीआरओ सतीश कुमार हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
31jjrp05- लघु सचिवालय में मंगलवार को सेवानिवृत्ति समारोह में डीआईपीआरओ सतीश कुमार को स्मृति चिन - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार 15 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले सतीश कुमार ने लगभग 20 वर्ष भारतीय वायुसेना में भी कार्य किया है। इसके उपरांत वे 2011 में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त हुए थे। समारोह के दौरान अधीक्षक धर्मबीर सिंह गुलिया, एआईपीआरओ बेरी डॉ. अश्वनी कुमार और समस्त स्टाफ सदस्यों ने डीआईपीआरओ सतीश कुमार के सेवाकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर रिटायर्ड कानूनगो सुनील डांगी, मेनपाल रोहतक, रेवाड़ी से दिनेश यादव, सुरेश चौधरी, चैनसुख गुरहिया, सुमित उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें