फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूबलधन का सचिन बना जल सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव दूबलधन निवासी सचिन शर्मा भारतीय जल सेना में बना लेफ्टिनेंट।
विज्ञापन
बेरी। गांव दूबलधन निवासी सचिन शर्मा ने भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर गांव के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। लेफ्टिनेंट सचिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंडियन नेवल अकादमी में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। बता दें कि सचिन शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मध्य प्रदेश के डीएवी स्कूल से उत्तीर्ण की है। वहीं स्नातक की परीक्षा ग्वालियर से और स्नातकोत्तर की परीक्षा इंदौर, मध्य प्रदेश से पास की है। सचिन शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों के साथ अपने दादा स्वर्गीय हरीराम को दिया है। इस उपलब्धि पर पंडित खेमचंद शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आनंद शर्मा अशोक, पवन, जितेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, रामनिवास शर्मा, रविंद्र कौशिक, एडवोकेट आशाराम कौशिक, नवीन कौशिक आदि ग्रामीणों ने सचिन को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें