फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें : डीसी

Mon, 23 Sep 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने जिला के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव पंफलेट, पोस्टर और संबंधित प्रचार सामग्री की छपाई और प्रकाशन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने सभी मुद्रकों और प्रकाशकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव पंफलेट, पोस्टर आदि की छपाई और प्रकाशन प्रतिनिधित्व की धारा 127-ए के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जांच व नियमों के विरुद्ध जाकर कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें।
चुनाव के दौरान मुद्रक व प्रकाशक के नाम के बिना चुनाव से संबंधित पंफलेट व पोस्टर आदि छापना नियम का उल्लंघन है। ऐसा करने वाले प्रिंटर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें छह महीने की सजा से लेकर प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें