फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्तदान से बचा सकते हैं जरूरतमंद की जान

विज्ञापन
फोटो 73: रक्तदाता को बैज लगाते संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
बादली। शिक्षा रथ फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़सा एम्स ब्लड बैंक की ओर से विश्व मेलिंडा रोज दिवस के अवसर पर बादली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के फाउंडर संदीप ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलिंडा रोज एक 12 वर्षीय साहसी लड़की थी, जिसने जानलेवा कैंसर से लड़ाई लड़ी। कैंसर रोगियों व उनके प्रियजनों के साथ एकजुटता के लिए हर साल 22 सितंबर को विश्व रोज दिवस मनाया जाता है। रक्तदान से हम जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदाता मुकेश कुमार ने कहा कि 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए, इससे हमारे शरीर में नया रक्त बनता है और विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। रक्तदाता मोहित ने कहा कि संस्था कैंसर रोगियों के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है, ताकि इस नेक कार्य से किसी की जिंदगी बचाई जा सके। शिविर में एम्स की ओर से दीपिका टीम व संस्था की तरफ से संदीप, मुकेश, मोहित, संजीव, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें