विधायक राजेंद सिंह जून के नेतृत्व में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपते आरडब्ल्यूए प
बहादुरगढ़। डीजीएचएस (स्वास्थ्य महानिदेशक) डाॅ. रणदीप सिंह पूनिया ने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने दो घंटे तक लगभग हर विभागों में पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर दूर करने के निर्देश दिए।
डीजीएचएस डॉ. रणदीप सिंह ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को किस तरह से स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है उनको भी परखा। उन्होंने ट्रामा सेंटर में चल रहे आपातकालीन विभाग, आईसीयू से लेकर वार्ड व लैब में जाकर व्यवस्थाओं की जांच की।
कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुनते हुए कई का मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा। उन्होंने अस्पताल के आपातकाल विभाग, आईसीयू वार्ड, माइनर ओटी, लैब समेत कई अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक डा. रणदीप सिंह पूनिया ने नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन 200 बेड की बिल्डिंग के बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता से फोन पर बात कर स्टेट्स रिपोर्ट के बारे में पता किया। कुछ कर्मचारियों ने उनके समक्ष एसीपी समेत कई अन्य मांगें भी रखी।जूनियर-सीनियर अधिकारियों का मसला भी सुलझाया। डाॅ. रणदीप सिंह पूनिया ने स्वास्थ्यकर्मियों, अधिकारियों को निर्देश दिए किसभी कर्मचारी व अधिकारी ड्रेस कोड में रहने चाहिए और समय पर उपस्थित रहे।