फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना योग करें और बीमारियोंं से दूर रहें : अंजू अग्रवाल

Wed, 19 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की इकाई मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी हरियाणा की ओर से प्रांतस्तरीय सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति की जिला झज्जर की संयोजिका डॉ. अंजू अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश से पहुंचे लोगों को योगाभ्यास कराया।
डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभिन्न प्रकल्प पर सेवा कार्य किया जाता है। मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के माध्यम से महिलाओं को स्वयं की रक्षा करने तथा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है। सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने योगाभ्यास कराते हुए योग की कई क्रियाओं के लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। डॉ अंजू अग्रवाल ने बताया कि नियमित योग करने से गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। योग से जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज संभव है।
विज्ञापन

इसलिए हमें प्रति दिन योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते मनुष्य हमेशा तनाव में रहता है, इसके कारण कई बीमारी जल्द ही हमारे शरीर में घर कर जाती है। ऐसे में हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से ब्लड प्रैशर, हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, शूगर, कमर दर्द, सरवाईकल, सहित कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें