फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑफर या सेल के नाम पर आए लिंक पर न करें क्लिक

Mon, 14 Oct 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : मयंक मिश्रा, डीसीपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन शुरू होते ही ई-कामर्स साइटों पर ऑनलाइन सेल और ऑफर की शुरूआत हो गई है। कुछ बड़े ब्रांड भी इसकी घोषणा करते हुए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। अगर आप इस सेल के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। किसी तरह के ऑफर या सेल के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करें। इस बारे में पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि फेस्टिवल सीजन में ई-कॉमर्स की वेबसाइट पर जाकर ही ऑनलाइन खरीदारी करें। किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें। अगर आप समय रहते इस नंबर पर डायल कर देंगे तब पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।


शॉपिंग और बोनस प्वाइंट से बचकर रहें
जब आप किसी ई-कामर्स साइट से खरीदारी करते हैं तो आपके बोनस और शॉपिंग प्वाइंट बनते हैं। ऐसे में जालसाज बोनस और शॉपिंग प्वाइंट के नाम पर आपके पास लिंक भेजते हैं। इसे क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक और खाता खाली हो जाएगा। डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि शॉपिंग और बोनस प्वाइंट को रिडीम करने के लिए आप केवल उस ई-कामर्स की वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए ऑप्शन पर जाकर अपना प्वाइंट रिडी कराएं। किसी भी लिंक पर आप क्लिक नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सावधानी

-किसी भी अनजान वेबसाइट से खरीदारी न करें तो बेहतर होगा।

-ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान अधिक सतर्कता बरतें।

-खरीदारी के लिए किसी मैसेज पर आने वाले लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें।

-किसी के साथ भी ओटीपी कतई शेयर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें