झज्जर। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जिले में कुल 17 लोगों ने नामांकन किए। बहादुरगढ़ से छह, बेरी से सात, झज्जर से दो और बादली विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। वीरवार को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के लिए काफी भीड़ उमड़ने की की संभावना है।
बेरी विधानसभा क्षेत्र से सुनील निवासी गांव दुजाना ने जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। इसके अलावा संजय कुमार निवासी गांव कबलाना और मधु धर्मपत्नी संजय कुमार निवासी गांव कबलाना ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किए। अमित कुमार निवासी गांव डीघल और रेखा धर्मपत्नी अमित निवासी गांव डीघल ने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बादली विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह निवासी गांव जैतपुर ने निर्दलीयएओमप्रकाश धनखड़ निवासी गांव ढाकला ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में डबल नामांकन किया। वहीं पूनम निवासी गांव बादली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। झज्जर विधानसभा क्षेत्र से संजीत निवासी गांव कबलाना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।कप्तान सिंह निवासी गांव बिरधाना ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रवीण कुमार निवासी गांव बीर बरक्ताबाद, महेंद्र निवासी गांव कसार और रोहित कुमार निवासी गांव बीर बरक्ताबाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किए। शीला धर्मपत्नी स्वर्गीय नफे सिंह निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ ने इंडियन नैशनल लोकदल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। राजेश जून निवासी सेक्टर 9 ए बहादुरगढ़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं दिनेश कुमार निवासी आदर्श नगर बहादुरगढ़ ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।