बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में मेट्रो स्टेशनों पर चार सप्ताह का फीडबैक अभियान मुस्कुराहट के साथ सेवा करें (सर्व विद स्माइल अभियान) शुरू किया है। यह अभियान चार चरणों में चलेगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं से मेट्रो में सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। यह अभियान डीएमआरसी के यात्रियों के लिए सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मूल्यवान फीडबैक मांगता है। अधिकारियों ने बताया कि 5 अक्टूबर तक विद्यार्थियों, युवाओं, 7 से 12 अक्टूबर तक वरिष्ठ नागरिकों, 14 से 19 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों और 21 से 26 अक्टूबर तक महिलाओं से फीडबैक लिया जाएगा। यह अभियान कर सप्ताह तक चलेगा। प्रत्येक वर्ग के यात्री से मेट्रो सेवा में सुधार संबंधित उनके बहुमूल्य विचार जानेगी। अभियान में प्राप्त होने वाले सुझाव व कमियों पर डीएमआरसी गंभीरता से मंथन करेगी और उनमें सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हमें पूरी उम्मीद है कि यह अभियान मेट्रो यात्रियों के लिए सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मूल्यवान फीडबैक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हम आपकी बात सुनने के लिए हाजिर रहेंगे आइए और अपने सुझाव हमारे साथ साझा कीजिए। बता दे कि डीएमआरसी समय-समय पर यात्रियों से उनके फीडबैक लेती रही है जिसमें यात्री भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।