झज्जर। स्वच्छ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत इंडेपथ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया संस्थाओं द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला छारा एक और दो के बीच लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में करीब 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्प्रभाव रहा। इस अवसर पर छारा के पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्याध्यापक सुधीर दलाल द्वारा अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पांच से दिव्या तथा कक्षा चार से राधिका ने प्रथम स्थान, कक्षा पांच से नैंसी तथा कक्षा चार से आसमा ने द्वितीय स्थान और कक्षा तीन से मन्नू तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में निधि प्रथम चौथी कक्षा, पलक द्वितीय स्थान तीसरी कक्षा, ऋतिक पांचवीं कक्षा तीसरे स्थान पर रहे। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अंकित मलिक, पूनम, सुनीता जाखड़, सरपंच प्रतिनिधि दीपक दलाल, मास्टर प्रदीप दलाल छारा, तेज सिंह, रीमा, बल्लू, सतबीर, मोनू उपस्थित रहे।