झज्जर। रोहतक मंडल आयुक्त संजीव कुमार ने बाद जिला के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त झज्जर शहर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र 59 पर पहुंचे उन्होंने वहां ब्लॉक लेवल अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बूथ संख्या 60, 61, 62, 63, 64 व 65 और शहर में बूथ संख्या 67, 68, 83, 84, 85, 87 व 89 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि आज मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, कटवाने अथवा संशोधित करवाने के लिए कितने फॉर्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार 11 अगस्त को सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहेंगे और वोट बनाने संबंधी कार्य करेंगे। इसके बाद बादली विस क्षेत्र के गांव सिलानी स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 23,24 व 25 में पहुंचे और बीएलओ से रिपोर्ट प्राप्त की। इसके उपरांत गांव सिलाना में बूथ संख्या 19 से 22 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर एक बैनर अवश्य लगे ताकि आमजन को सुविधा हो सके। इसके उपरांत उन्होंने बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव लकडिय़ा में मतदान केंद्र 22 का निरीक्षण किया,वहीं गांव डीघल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 32 व 33 का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बहादुरगढ़ विस क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर में बूथ संख्या 90 व डाबौदा कलां में बनाए गए बूथ संख्या 91 व 92, गांव नूना माजरा में बनाए गए बूथ संख्या 213, 214, 215 व 216 का निरीक्षण करते हुए संबंधित निर्वाचक पंजीयक अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।